तमिलनाडु में नहीं हुआ कोई हेलीकॉप्टर क्रैश, खबर निकली अफवाह
नई दिल्ली: तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में प्रशासन की ओर से सफाई है। प्रशासन ने पुदुकोट्टई जिले में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर को अफवाह बताया है। इसके साथ ही न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इस मामले में सफाई दी है।

दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई ने तमिलानाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसके दो फोटो भी जारी किए गए थे। ट्वीट के एक घंटे बाद एएनआई ने दूसरा ट्वीट कर खबर का खंडन किया। एएनआई के मुताबिक तमिलनाडु में कोई हेलीकॉप्टर क्रैश नहीं हुआ है। गलत जानकारी के चलते उन्होंने हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर ट्वीट की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications