ऐश्‍वर्या से तलाक की अर्जी देने पर तेज प्रताप ने बताई अंदर की बात

पटना। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव तलाक के अर्जी देने के पीछे वजह के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह शुरू से ही ऐश्‍वर्या के साथ शादी नहीं करना चाहते थे। उन्‍होंने पिता लालू यादव को यह बात बताई भी थी। तेज प्रताप ने कहा, 'वो साउथ पोल हैं और मैं नॉर्थ पोल। बहुत दिन से झेल रहा था। मेरी शादी राजनीति के लिए कराई गई। अब तो पीएम भी एडजस्‍ट करने को बोलेंगे तो मैं नहीं मानूंगा।' तेज प्रताप ने कहा कि अब लाख दुनिया मानएगी तब भी हम नहीं मानेंगे। चाहे पीएम ही पैरवी क्‍यों न करें, हमारा फैसला नहीं बदलेगा।

ऐश्‍वर्या ने कहा- तलाक दे दो, अब पीछे नहीं हटूंगा

ऐश्‍वर्या ने कहा- तलाक दे दो, अब पीछे नहीं हटूंगा

तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐश्‍वर्या और उनके बीच झगड़ा चल रहा था। पिता लालू यादव के सामने भी झगड़ा हुआ। मां राबड़ी देवी के भी सामने भी ऐश्‍वर्या और तेज प्रताप के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। तेज प्रताप कहते हैं कि सभी लोग देख रहे हैं, लेकिन नजरअंदाज कर रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि ऐश्‍वर्या ने ही कहा- तलाक दे दो, अब तीर निकल चुका है तो पीछे नहीं हटूंगा।

तेज प्रताप ने मामा के लड़कों पर लगाया आरोप बोले- मुझे मोहरा बनाया गया

तेज प्रताप ने मामा के लड़कों पर लगाया आरोप बोले- मुझे मोहरा बनाया गया

तेज प्रताप ने अपने मामा के लड़के ओमप्रकाश और नागमणि पर आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उन्‍हें मोहरा बनाया, जिसकी वजह से अब हमारा तमाशा बन रहा है। तेज प्रताप ने बताया कि ओम प्रकाश ने माता जी से पता नहीं क्‍या कहा, मुझे पता नहीं। हमें फंसाया गया है। तेज प्रताप ने तलाक के सवाल पर कहा कि यह शादी उनकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। तेज प्रताप कहते हैं, 'मैंने शादी के वक्त ही माता-पिता को बताया था कि मैं अभी शादी नहीं करना चाहता हूं पर किसी ने मेरी नहीं सुनी। हमारी जोड़ी बेमेल थी। मैं साधारण आदतों वाला इंसान हूं और वह (ऐश्वर्या) मॉडर्न महिला हैं, दिल्ली में पढ़ी हैं और उसी तरह की लाइफस्टाइल पसंद करती हैं।'

 रिम्‍स में लालू से मिलने के बाद आंखों में आंसू लिए बाहर निकले तेज प्रताप

रिम्‍स में लालू से मिलने के बाद आंखों में आंसू लिए बाहर निकले तेज प्रताप

कोर्ट में तलाक की अर्जी देने के बाद तेज प्रताप शनिवार को 3 बजे रांची पहुंचे। उन्‍होंने रिम्‍स में एडमिट पिता लालू यादव से मुलाकात की। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज प्रताप जब पिता से मिलकर बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे। तेज प्रताप ने बताया कि पिता लालू यादव ने उनसे कहा है कि वह घर आकर उनसे बात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+