राजस्थान सरकार ने कैलेंडर से हटा दी महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी, विवाद
जयपुर। राजस्थान के स्कूलों और कॉलेजों में इस साल राष्टपिता महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर छुट्टी नहीं होगी। जी हां राजस्थान सरकार पर गांधी जयंती भूलने का आरोप लगा है। दरअसल हुआ यह है कि राजस्थान सरकार की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर में गांधी जयंती की छुट्टी नहीं दी गई है। शिक्षा विभाग ने यह कैलेंडर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और 12 विश्वविद्यालयों के चांसलरों की सहमति से तैयार किया है। इसमें पिछले साल के मुकाबले 24 छुट्टियां कम हैं।

इस बार सरकारी स्कूलों में दिवाली पर सिर्फ 9 दिन (13-21) का ही अवकाश रहेगा। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में अक्टूबर के महीने में सिर्फ दो दिन की सरकारी छुट्टी है। ये छुट्टियां मोहर्रम और दीवाली के दिन पर हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक गुरु नानक, भीम राव अंबेडकर, भगवान महावीर और महाराणा प्रताप की जयंती पर भी छुट्टी दी गई है। लेकिन महात्मा गांधी के जन्मदिन पर नहीं।
इस मामले की सफाई देते हुए राजभवन के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि जो कैलेंडर जारी किया गया है वह राज्य सरकार के अधीन उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए है। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में गांधी जयंती को गजेटिड हॉलिडे नहीं बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications