अब वीवीआईपी नहीं रहे हैं दामाद रॉबर्ट वाड्रा, एयरपोर्ट पर नहीं मिलेगी छूट

नई दिल्‍ली। सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है। इसके तहत कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामादा रॉबर्ट वाड्रा का नाम वीवीआईपी लिस्‍ट से हटा दिया गया है।

robert-vadra

इस कदम के बाद अब वाड्रा को एयरपोर्ट पर मिलने वाली छूट भी खत्‍म हो गई है। वहीं दूसरी ओर रॉबर्ट वाड्रा ने भी सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

वाड्रा ने फेसबुक पर फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि उन्‍हें खुशी है उनका नाम अब वीवीआईपी लिस्‍ट में नहीं होगा। वाड्रा को यकीन है कि उनके वीवीआईपी होने का मुद्दा दोबारा नहीं उठाया जाएगा और इसे उनके खिलाफ प्रयोग नहीं किया जाएगा।

वाड्रा ने 11 सितंबर को फेसबुक पर ही लिखा था कि उन्‍हें इस बात की उम्‍मीद है कि सरकार और अधिकारी भी इस बात को समझ सकेंगे कि वह एक आम नागरिक हैं और कोई वीवीआईपी नहीं हैं।

वाड्रा ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट पर यहां तक लिख दिया था कि उन्‍हें ऐसा लगता है कि एयरपोर्ट पर जाकर उन्‍हें ही लिस्‍ट से अपना नाम हटाना होगा।

वाड्रा के वीवीआईपी होने और एयरपोर्ट पर उन्‍हें मिलने वाली छूट पर देशभर में बहस होती रहती है। कई बार कांग्रेस को इस वजह से भी खासी आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+