'आरूषि मर्डर केस' पर कोई फिल्म नहीं बनने देंगे: तलवार दंपति

तलवार दंपति के सलाहकार मनोज सिसोदिया का कहना है कि जिस तरह से मीडिया में तलवार दंपति की छवि पेश की जा रही है, उससे वह निराश हैं। तलवार दंपति का कहना है कि कुछ लेखक और फिल्मकार आरूषि पर लिखकर पैसा कमाना चाहते हैं, यह हमारे लिए बेहद दुख देने वाली बात है क्योंकि हम आरूषि से बेहद प्यार करते थे।
हॉलीवुड निर्देशक क्लिप एफ रनयार्ड फिल्म बनाने के लिए तलवार दंपति से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। गौर हो कि आरूषि मर्डर केस हाईप्रोफाइल होने के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। पिछले दिनों ही कोर्ट ने आरूषि के माता पिता को ही बेटी और नौकर हेमराज के मर्डर का दोषी ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications