BSF का ऐलान, इस दिवाली पाकिस्तानी फौज को नहीं बांटेंगे मिठाई
नई दिल्ली। सीमा पर कड़वाहट इस कदर बढ़ गई है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाक को उसी की भाषा में जवाब देने का फैसला किया है। बीएसएफ ने ऐलान किया है कि इस बार दिवाली के अवसर पर पाकिस्तान के साथ मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं होगा।

आपको बता दें कि हर बार ऐसा होता था कि दिवाली के अवसर पर बीएसएफ जवान पाकिस्तानी सेना से मिठाईयों का आदान-प्रदान करते थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही सीजफायर और आतंकवादियों को दी जा रही सिक्योरिटी की वजह से भारतीय सेना ने ऐसा करने का फैसला किया है।
उरी आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव
पाकिस्तान से आये आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी में 18 सितंबर को सेना के शिविर में हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। जिसका जवाब भारत ने 28-29 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications