प्रज्ञा ठाकुर पर लगे सभी आरोप एनआईए ने लिये वापस

दिल्ली। मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आठ साल तक जेल में बंद रहने के बाद जेल से बाहर आ सकती हैं। एनआईए उनपर लगे आरोपों को वापस लेने जा रही है। माना जा रहा है कि 2008 मालेगांव धमाके में आरोपी प्रज्ञा पर लगे आरोपों को एनआईए कोर्ट में वापस लेने जा रही है।

Sadhvi Pragya's Biography: बिंदास जिंदगी से साध्वी की कहानी

No evidence found against Sadhvi Pragya Thakur in Malegao Blast says NIA

मालेगांव धमाके की जांच एनआईए कर रही है और वह कोर्ट में कह सकती है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। एनआईए के मुताबिक साध्वी पर सभी आरोपियों की तुलना में सबसे कमजोर सबूत है।

प्रज्ञा ठाकुर को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया था, उनपर आरोप है कि कि जिस मोटरसाइकिल का धमाके में इस्तेमाल किया गया था वह प्रज्ञा के नाम पर थी। लेकिन विस्तृत जांच के बाद यह बात सामने आयी है कि इस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल उन्होंने कभी नहीं किया था।

एनआईए को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। एटीएस ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा था कि मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अहम भूमिका निभायी थी। जिस बाइक का इस्तेमाल मालेगांव धमाके में हुआ था उसे रामचंद्र कालसंघ्र ने इस्तेमाल की थी और वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस बाइक को वह दो साल से इस्तेमाल कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+