VIDEO: मोदी से राहुल के गले मिलने के दौरान क्या-क्या हुआ?

नई दिल्ली। शुक्रवार को सदन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म करने के बाद चलकर प्रधानमंत्री मोदी की सीट तक पहुंचे और उनसे गले मिले। उन्होंने मोदी से हाथ मिलाया, इस दौरान मोदी ने उनके कान में कुछ कहा भी। भाषण खत्म करने के बाद जब राहुल मोदी की सीट की तरफ चले तो किसी को भी अंदाजा नहीं हुआ कि ये हुआ क्या। खुद मोदी को भी अंदाजा नहीं था कि राहुल उनसे गले मिलने आ रहे हैं।

No Confidence Motion rahul gandhi hugs Narendra Modi in loksabha

दरअसल जब राहुल मोदी के पास पहुंचे तो मोदी भी इसके लिए तैयार नहीं थे। राहुल ने उनके पास जाकर इशारे से मोदी को खड़े होने होने के लिए कहा लेकिन मोदी खड़े नहीं हुए तो राहुल बैठे-बैठे ही उनके गले मिले। इसके बाद जब राहुल जान लगे तो मोदी ने बुलाया, हाथ मिलाया कान में कुछ कहा और बधाई दी।

राहुल गांधी ने इससे पहले अपने भाषण के दौरान पीएम को निशाने पर लिया। भाषण के दौरान कई ऐसे मौके भी आए, जब मोदी मुस्कुराते दिखे। वहीं एक बार ऐसा भी हुआ जब प्रधानमंत्री जोर से हसंते दिखे।

राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पूरे देश ने अभी देखा है। मैंने प्रधानमंत्री के बारे में साफ-साफ बोला है और प्रधानमंत्री अपनी आंख मेरी आंख में नहीं डाल सकते हैं। कभी इधर देख रहे थे, कभी उधर देख दे रहे थे। देश को समझ आ गई है बात। राहुल के आंख नहीं मिलाने की बात पर मोदी भी जोर से हंस पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+