Flying Kiss Controversy: 'पहले मिले गले, फिर मारी आंख और अब Flying Kiss', राहुल गांधी फिर विवादों में

Flying Kiss Controversy:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सदस्यता बहाली के बाद पहली बार संसद में भाषण दिया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'मणिपुर की स्थिति क्या है, इसे पूरा देश देख रहा है लेकिन हमारे पीएम नरेंद्र मोदी वहां नहीं गए क्योंकि उन्हें लगता है कि मणिपुर भारत का हिस्सा ही नहीं है, सच कहा जाए तो मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की गई है।'

rahul gandhi

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनपर पलटवार किया और आरोप लगाया कि 'राहुल गांधी ने लोकसभा से निकलते हुए बीजेपी सांसदों को 'फ्लाइंग किस' दिया है। महिला सांसदों के बीच उनका ये व्यवहार अशोभनीय है और इस तरह की हरकत केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है , ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इससे पहले देश के सदन में कभी नहीं देखा गया था।'

राहुल गांधी ने मारी थी 'आंख'

जिसके बाद 22 बीजेपी महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से राहुल गांधी की इस हरकत की शिकायत भी की है। फिलहाल ये कोई पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर संसद में विवाद हुआ है। इससे पहले भी राहुल गांधी 'आंख मारने' और 'गले लगाने' की हरकतों की वजह से विवादों में रह चुके हैं।

पीएम मोदी को अचानक लगाया था गले

दरअसल ये बात साल 2018 की है और इसे संयोग कह लीजिए या फिर कुछ और कि ये घटना भी अविश्वास प्रस्ताव के दौरान ही हुई थी। सदन में राहुल गांधी ने जैसे ही अपना भाषण खत्म किया था , वैसे ही वो पीएम मोदी की सीट की ओर गए थे और उन्हें अचानक गले लगा लिया था।

पीएम मोदी ने उनकी पीठ भी थपथपाई थी

राहुल गांधी कुछ ऐसा करने वाले हैं, इसका अंदाजा पीएम मोदी को भी नहीं था लेकिन जब राहुल उनसे गले मिलने के बाद जाने लगे तो उन्होंने उन्हें आवाज दी, तब राहुल गांधी पीछे मुड़े और उनसे हाथ मिलाया और कान में कुछ कहा था, जिस पर पीएम मोदी ने उनकी पीठ भी थपथपाई थी।

'ये संसद है, मुन्ना भाई का पप्पी-झप्पी एरिया नहीं है'

इसके बाद जब वापस राहुल गांधी अपनी सीट पर आकर बैठे तो उन्होंने तब अपने बगल में बैठे साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया (तब कांग्रेस में थे) को देखकर आंख मारी थी। राहुल गांधी की इस हरकत पर जमकर बवाल मचा था। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि 'ये संसद है, मुन्ना भाई का पप्पी-झप्पी एरिया नहीं है।'

'वाह, दोस्त क्या आंख मारी है'

यही नहीं भाजपा के कई नेताओं ने भी इस बर्ताव की निंदा की थी। दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने कहा था कि 'राहुल गांधी ने तो संसद में चिपको आंदोलन शुरू कर दिया।' तो वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने Tweet किया था कि - 'वाह, दोस्त क्या आंख मारी है' राहुल गांधी की ये बातें संसद से लेकर सोशल मीडिया पर कई दिनों तक सुर्खियां बनी हुई थीं।

तब क्या कहा राहुल गांधी ने?

संसद में राहुल गांधी ने कहा था कि 'मोदी सरकार ने 4 सालों में देश को जुमला ही दिया है। उन्होंने रोजगार, राफेल डील समेत अलग-अलग मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की थी, उन्होंने कहा था कि 'हिंदू' होने का मतलब गले मिलने से होता है। नफरत को केवल मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है और मैं वो ही कर रहा हूं।'

'हां मैं पप्पू हूं, मुझे जो चाहो वो बुलाओ'

'आप लोग मुझे 'पप्पू' बोलते हैं तो 'हां मैं पप्पू हूं', आप चाहें जो कह लीजिए मैं गरीबों के लिए आवाज उठाता रहूंगा। मेरी बात सुनकर प्रधानमंत्री मुस्करा रहे हैं। अब वे मेरी आंखों में आंख डालकर नहीं देखेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि मैं सच बोल रहा हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+