लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
सीपीएम से पहले वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी और कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया हुआ है।
नई दिल्ली। लगातार हंगामे की मार झेल रहे संसद के बजट सत्र में आज भी शोर-शराबा जारी रहा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ सोमवार को एक और अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया। सीपीएम ने लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम ने एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 27 मार्च की कार्यवाही में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा। सीपीएम से पहले वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी और कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया हुआ है।

LIVE Feed


Click it and Unblock the Notifications
