बिना गलती किए, बिना हकलाए राहुल 15 मिनट बोले तो धरती हिलेगी नहीं नाचेगी: परेश रावल

नई दिल्ली। भाजपा सांसद परेश रावल ने कहा है कि राहुल गांधी अगर संसद में बिना हकलाए, बिना पढ़े और बिना गलती किए 15 मिनट बोल गए तो धरती जरूर हिलेगी, ना सिर्फ हिलेगी बल्कि नाचेगी। परेश ने ये बात राहुल के बयान पर कही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वो बोलेंगे तो सदन में पीएम उनके सामने नहीं टिक पाएंगे और भूकंप आ जाएगा।

No Confidence Motion bjp mp Paresh Rawal Rahul gandhi

पीएम मोदी को चुनौती देने के बाद यह पहला मौका होगा, जब राहुल गांधी संसद में बोलेंगे। उन्होंने सार्वजनिक मंचों से कई बार कहा है कि वह संसद में 15 मिनट बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान यह बात कही थी कि उन्हें मोदी सरकार संसद में 15 मिनट बोलने का भी समय नहीं दे रही है। शुक्रवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इसमें लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया है। ऐसे में राहुल शुक्रवार को सदन में बोल सकते हैं।

शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी को बोलने के लिए सबसे ज्यादा तीन घंटे 33 मिनट का समय दिया गया है। कांग्रेस को 38 मिनट का समय मिला है। अन्नाद्रमुक को 29 मिनट, तृणमूल कांग्रेस को 27 मिनट, बीजू जनता दल को 15 मिनट, शिवसेना को 14 मिनट, तेलुगुदेशम पार्टी को 13 मिनट, तेलंगाना राष्ट्र समिति को 9 मिनट, सीपीआई (एम) को सात, समाजवादी पार्टी को 6, एनसीपी को 6 और लोकजन शक्ति पार्टी को पांच मिनट का समय दिया गया है।

बुधवार से शुरू हुए संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंजूर कर लिया। शुक्रवार को लोकसभा में इस पर बहस हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+