जब इंदिरा गांधी ने सोनिया से कहा, डरो मत...मैंने भी प्यार किया है...
गंभीर मुद्रा वाली सोनिया गांधी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जन्मतिथि पर न्यूज चैनल आज तक पर एक इंटरव्यू दिया है।
इलाहाबाद। यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी देश के उन नेताओं में शामिल हैं जो आम तौर पर इंटरव्यू नहीं देती हैं इसलिए इस बार जब उन्होंने देश के दिग्गज पत्रकार राजदीप सरदेसाई को इंटरव्यू दिया तो वो बात सुर्खियां बननी ही थीं।
जी हां, गंभीर मुद्रा वाली सोनिया गांधी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जन्मतिथि पर न्यूज चैनल आज तक पर एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने जीवन, राजनीति और इंदिरा गांधी से जुड़ी कई बातों पर प्रकाश डाला और यही नहीं कुछ ऐसी बातें भी शेयर की जिन्हें अभी तक कोई नहीं जानता था।
जब इंदिरा ने सोनिया से कहा, डरो मत...मैंने भी प्यार किया है...
सोनिया से जब ये पूछा गया कि उनकी और इंदिरा गांधी की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी तो इस पर सोनिया ने कहा कि इंदिरा जी एक मां थीं और उन्हें मेरे और राजीव के बारे में पता चल गया था इसलिए वो न्यूयार्क से लौटते वक्त लंदन में अचानक रूक गईं और उन्होंने राजीव से कहा कि सोनिया से कहो कि मुझसे आकर मिले।
होने वाली सास की छवि काफी कड़क
अपने पहले अनुभव को साझा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि एक आम लड़की की तरह मैं भी बहुत नर्वस हो गई थी, क्योंकि होने वाली सास की छवि काफी कड़क होती है, पहले दिन तो मैं मिल ही नहीं पाई थी लेकिन दूसरे दिन मैं मिलने गई उनसे तो उन्होंने मुझे कहा कि डरो नहीं, मैंने भी प्यार किया था।मुझे अच्छी अंग्रेजी नहीं आती थी। इसलिए इंदिराजी ने फ्रेंच में बात शुरू कर दी। ये बात साल 1965 की है।
इंदिरा ने वंशवाद को बढ़ावा दिया था?
सोनिया गांधी से सवाल किया गया कि क्या इंदिरा ने वंशवाद को बढ़ावा दिया था तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। किसी भी परिवार में बच्चा अक्सर पिता की राह चुनता है। डॉ़क्टर का बेटा डॉक्टर ही बनता है लेकिन राजनीति में थोड़ा अंतर है। यहां आप या तो चुने जाते हैं या हरा दिए जाते हैं।
कांग्रेस को इंदिरा जैसे नेता की जरूरत?
सोनिया ने जब ये पूछा गया कि क्या आज कांग्रेस के बुरे दौर में इंदिरा गांधी जैसे नेता की जरूरत है तो इस पर यूपीए सुप्रीमो ने कहा कि 1960-70 की परिस्थितियां और जरूरतें अलग थीं। उनकी आज से तुलना ठीक नहीं है।
इंदिरा और मोदी की तुलना गलत
फिर उनसे पूछा गया कि कई लोग कहते हैं कि पीएम मोदी, इंदिरा गांधी जैसे ताकतवर नेता हैं तो इस पर सोनिया गांधी ने दिलचस्प उत्तर दिया और कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं है। इंदिरा जी का व्यक्तित्व काफी अलग था, वो पहले कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और फिर पीएम। पर उनका पार्टी के भीतर और बाहर मजाक बनाया गया, उनकी किसी से तुलना नहीं हो सकती है।
इंदिरा जी के ही कारण हुई राजनीति में एंट्री
सोनिया ने भी कहा कि इंदिरा जी के ही कारण वो राजनीति में आयीं वरना वो तो पति की राजनीति में प्रवेश करने के भी खिलाफ थी लेकिन इंदिरा जी के बताए रास्तों के ही कारण उन्होंने सियासी सफर तय किया।
प्रियंका में इंदिरा का अक्स दिखता है
प्रियंका में इंदिरा का अक्स दिखता है इस पर सोनिया ने कहा कि हमारे परिवार में सभी पर उनका प्रभाव है। बच्चे भी अपनी दादी से अलग-अलग तरीकों से प्रभावित हैं। मैं भी उनसे प्रभावित हूं।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
मां सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, क्यों ट्रोल हो रहे बेटे राहुल गांधी? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ













Click it and Unblock the Notifications