बजट में वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स दरों में नहीं किया कोई बदलाव
नई दिल्ली। अरुण जेटली बतौर वित्त मंत्री तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। कई तरह की योजनाओं का ऐलान करते हुए उन्होंने इस दौरान टैक्स सिस्टम का भी ऐलान कर दिया।

जहां उन्होंने किराए के घरों में रहने वाले लोगों के लिए एचआरए में इजाफे का ऐलान किया तो वहीं इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
वित्त मंत्री ने एचआरए को 24,000 से बढ़ाकर 60,000 कर दिया है। साथ ही साथ उन्होंने इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
- पांच लाख की आमदनी पर एचआरए 24 हजार से 60 हजार।
- मकान किराए में 60 हजार रुपए तक की छूट।
- पांच लाख की आमदनी में तीन हजार टैक्सत का फायदा।
- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
वित्त मंत्री ने टैक्स दरों का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार जानती है कि देश के विकास में टैक्स का कितना योगदान है।
इसके अलावा टैक्स सिस्टम देश में गरीबी को दूर करने का भी एक अहम जरिया है। वित्त मंत्री के मुताबिक इस बजट में टैक्स के जो प्रस्ताव हैं उनका मकसद छोटे टैक्स पेयर्स को राहत पहुंचाना है।












Click it and Unblock the Notifications