Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानें, केंद्र के फैसले के बाद किन मंत्रियों ने गाड़ी से हटाई लाल बत्ती

केंद्र सरकार की ओर से लाल बत्ती हटाए जाने के फैसले के बाद तय तारीख से पहले ही मंत्री गाड़ियों से बत्ती हटाने लगे।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए लाल बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद मंत्रियों के लाल बत्ती के इस्तेमाल करने पर रोक लगा गई है।

केंद्र सरकार ने इस फैसले को 1 मई से लागू करने का फैसला लिया है इसके बाद भी कई राज्यों के सीएम जहां भाजपा की सरकार है उन्होंने गाड़ी से लाल बत्ती हटा दी।

ये नाम है शामिल

ये नाम है शामिल

इस सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गिरिराज सिंह, महेश शर्मा, विजय गोयल के साथ ही बीजेपी शासित महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल है। गिरिराज सिंह ने तो अपनी गाड़ी की लाल बत्ती खुद ही उतारी।

जनता और नेता में ना हो कोई फर्क

जनता और नेता में ना हो कोई फर्क

गिरिराज ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला उचित है और जनता और नेता में कोई फर्क नहीं होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि केवल इमरजेंसी हालत में लाल बत्ती का प्रयोग किया जा सकता है।

शिवराज ने कहा

शिवराज ने कहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं लाल बत्ती छोड़ रहा हूं और सारे मंत्री भी लाल बत्ती छोड़ेगे। बता दें कि देश में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानममंत्री, कैबिनेट मंत्री, कैबिनेट स्तर के कई बड़े अधिकारी, राज्यों में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री अपनी कारों पर लाल बत्ती का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को लाल बत्ती इस्तेमाल करने की इजाजत है। आपात सेवाओं और पुलिस की कार पर भी लाल बत्ती के इस्तेमाल की इजाजत हैं।

इन लोगों को मिली है छूट

इन लोगों को मिली है छूट

केंद्र सरकार के फैसले के बाद किसी भी नेता, मंत्री और अधिकारी को अपनी कार पर लाल बत्ती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि पुलिस और आपात काल सेवाओं की कार पर लाल बत्ती के इस्तेमाल करने की इजाजत होगी। इसके अलावा राज्य सरकारों को इस मामले में छूट होगी कि वह अपने अनुसार इस फैसले को लागू कराएं। केंद्र सरकार के फैसले को लागू कराने के लिए परिवहन विभाग अलग से एक कानून लाएगा जिसके तहत लाल बत्ती का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (तस्वीर में महाराष्ट्र सीएम की गाड़ी)

यहां पहले हो चुका है फैसला

यहां पहले हो चुका है फैसला

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लाल बत्ती का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाने का आदेश दिया था, उन्होने लाल बत्ती संस्कृति को खत्म करने के लिए यह फैसला लिया था। पंजाब में भी कांग्रेस सरकार बनने के बाद सीएम अमरिंदर सिंह ने ऐसा ही फैसला लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+