मौलाना साद ने कराया कोरोना टेस्ट, सामने आने पर वकील ने कही ये बात

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से चलने वाली तबलीगी जमात के अमीर मौलाना साद ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है। हालांकि अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट का अभी इंतजार है। साद के वकील फुजेल अय्यूबी ने ये जानकारी दी है। हिन्दुस्तान टाइम्स से बाचतीत में फुजेल ने कहा है कि मौलाना साद बीते 14 दिन से क्वारंटी में थे। उन्होंने 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर लिया है और अपनी कोरोना जांच कराई है। अब उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

साद ने दोनों नोटिस का जवाब दिया है

साद ने दोनों नोटिस का जवाब दिया है

अय्यूबी ने कहा है कि मौलाना साद पूरी तरह पुलिस और जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं। उनके बेटे की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई, उन्होंने पूरा सहयोग किया। मौलाना साद के सामने आने के सवाल पर उनके वकील ने कहा कि पुलिस की तरफ से उन्हें दो नोटिस मिले जिसका जवाब उनकी तरफ से दे दिया गया है। उन्हें कोरोना जांच कराने को कहा गया और उन्होंने जांच भी करा ली है। क्राइम ब्रांच ने मौलाना के वकीलों से उनका एम्स से कोरोना टेस्ट कराकर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया।

 साद के खिलाफ पुलिस और ईडी ने दर्ज किया है केस

साद के खिलाफ पुलिस और ईडी ने दर्ज किया है केस

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मरकज (निजामुद्दीन स्थित मस्जिद) के खिलाफ 31 मार्च को आईपीसी की धारा 188, 269, 270,271,120B, एपिडेमिक डिजीज (महामारी रोग) एक्ट 1897 सेक्शन 3, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के सेक्शन 51/58 के तहत दर्ज की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने भी निजामुद्दीन मरकज , तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कंधालवी और प्रबंधन कमेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

Recommended Video

    Nizamuddin Tablighi Jamaat के प्रमुख Maulana Saad के Farm House पर छापा | Markaz | वनइंडिया हिंदी
    मरकज में जमात के कार्यक्रम को लेकर चर्चा में साद

    मरकज में जमात के कार्यक्रम को लेकर चर्चा में साद

    दिल्ली स्थित मरकज में 13 से 15 मार्च के बीच जमात का कार्यक्रम किए जाने और इसके बाद हजारों का तादाद में लोगों के यहां रहने को लेकर ये केस दर्ज किए गए गए हैं। कोरोना महामारी के बीच इस तरह के कार्यक्रम किए जाने को लेकर संबंधित धाराओं में केस हुआ। बता दें कि मरकज में विदेशी भी शामिल हुए थे और यहां कई कोरोना मरीज मिले थे। कई राज्यों में यहां से गए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+