नीतीश कुमार बेवफा है, सोनम गुप्ता की तरह वायरल हो रहा है ये नोट

नई दिल्ली। 2016 के आखिरी दिनों में जिस तरह से सोनम गुप्ता की बेवफा है लिखे नोटों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही थीं, कुछ वैसा ही वाकया फिर से शुरू हो गया है। हालांकि, इस बार नोटों पर सोनम गुप्ता का नहीं, बल्कि नीतीश कुमार का नाम लिखा है। दरअसल, नीतीश कुमार ने कल शाम को महागठबंधन से अलग होते हुए इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद अब उन्होंने भाजपा के साथ बिहार में सरकार बना ली है। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार द्वारा ऐसा करने पर उन्हें गद्दार कह दिया है। इसी को लेकर अब इस तरह की तस्वीर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं अब कौन सा नोट हो रहा है वायरल।

नितिसवा बेवफा है

नितिसवा बेवफा है

सोनम गुप्ता बेवफा है लिखे नोटों की वायरल होने के बाद अब नितिसवा बेवफा है लिखे नोट वायरल हो रहे हैं। नोट पर लिखी इस बात को इस तरह दर्शाया गया है कि यह लालू प्रसाद यादव ने कहा है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi says Nitish Kumar has cheated us | वनइंडिया हिंदी
    2000 के नोट को भी नहीं बख्शा

    2000 के नोट को भी नहीं बख्शा

    नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 1000 और 500 रुपए के नोट बंद कर के 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। पहली बार 2000 रुपए का नोट छापा गया है, लेकिन नीतीश कुमार को बेवफा कहने के लिए इस नोट को भी नहीं बख्शा गया। 2000 रुपए के नोट पर भी नीतीश कुमार बेवफा है, लिखकर उसकी तस्वीर वायरल की जा रही है।

    ये तस्वीर भी हो रही वायरल

    ये तस्वीर भी हो रही वायरल

    नीतीश कुमार बेवफा है वाले नोट के अलावा एक ऐसी तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें पीएम मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हैलिकॉप्टर में बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालने वाले शख्स ने लिखा है कि- इसको कहते हैं हवाई सर्वेक्षण... गुजरात का देखने निकले थे बिहार का भी बाढ़ देख आए। तस्वीर में दर्शाया गया है कि विजय रूपाणी पीएम से कहते हैं- सर, वहां अपनी सरकार नहीं है। इस पर पीएम मोदी बोलते हैं- अच्छा, भेजो फिर अमित शाह को वहां।

    सोनम गुप्ता बेवफा है

    सोनम गुप्ता बेवफा है

    इससे पहले पिछले साल कुछ इसी तरह के नोट वायरल हो रहे थे, जिसमें सोनम गुप्ता बेवफा है लिखा था। इसके बाद सोनम गुप्ता की बेवफाई को लेकर एक के बाद की नोट वायरल हुए थे। किसी ने सोनम गुप्ता को बेवफा है कहा था और किसी ने कहा था कि सोनम गुप्ता कभी बेवफा नहीं हो सकती है।

    एक फूल दो माली

    एक फूल दो माली

    नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर पटना पुस्तक मेला की है। तस्वीर के साथ लिखा गया है- एक फूल दो माली (पटना पुस्तक मेला की यह तस्वीर याद है न ! कली के फूल बनने में कितना समय लगा ?)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+