नीतीश के अंदर हिम्मत नहीं कि तेजस्वी से इस्तीफा मांग दें- जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि कि एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम तेजस्वी से इस्तीफा क्यों नहीं लेते? उन्होंने कहा कि जब मुझसे नीतीश चार घंटे में इस्तीफा ले सकते हैं तो फिर तेजस्वी से क्यों नहीं?

नई दिल्ली। कभी नीतीश कुमार के साथी रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हममलावर हो गए हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे के मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा से सुविधा की राजनीति करते है उनके अंदर हिम्मत नहीं है कि तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांग दें।

नीतीश के अंदर हिम्मत नहीं कि तेजस्वी से इस्तीफा मांग दें- जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि कि एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम तेजस्वी से इस्तीफा क्यों नहीं लेते? उन्होंने कहा कि जब मुझसे नीतीश चार घंटे में इस्तीफा ले सकते हैं तो फिर तेजस्वी से क्यों नहीं? नीतीश पर निशाना साधते हुए मांझी ने पूछा कि कहां गया नीतीश का जीरो टॉलरेन्स नीति वाला सिद्धांत। अपनी सरकार बचाने के लिए नीतीश कोई भी समझौता कर सकते हैं और उनका कोई सिद्धान्त नहीं है।

आपको बता दें जब जीतन राम मांझी नीतीश सरकार में मंत्री थे तो उस समय भी उनके ऊपर मामले दर्ज हुए थे तब नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी से 4 घंटे के अंदर इस्तीफा ले लिया था। वहीं लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी की बैठक के बाद विधायकों ने तेजस्वी के कार्यो की तारीफ की। इसी बीच खबर ये भी है कि अगर कानूनी प्रावधानों या नैतिकता के आधार पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेते हैं तो ऐसी हालत में लालू परिवार से ही कोई नया डिप्टी सीएम बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+