Nitish Kumar vs Prashant Kishor: PK ने नीतीश को दी चुनौती, कहा-हरिवंश नारायण सिंह को पद छोड़ने के लिए कहें
Nitish Kumar vs Prashant Kishor: PK ने नीतीश को दी चुनौती, कहा-हरिवंश नारायण सिंह को पद छोड़ने के लिए कहें
Nitish Kumar vs Prashant Kishor, बिहार में प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग जारी है। एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने शनिवार को उन्हें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को लेकर चुनौती दी है। पीके ने नीतीश से कहा कि, अपने सांसद से राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें।
Recommended Video

पिछले कुछ दिनों से लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बयान दे रहे प्रशांत किशोर ने कहा शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि, नीतीश कुमार जी अगर आपका बीजेपी/एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें। आप दोनों हाथों में लड्डू नहीं रख सकते। किशोर ने बुधवार को दावा किया था कि बिहार के मुख्यमंत्री भाजपा के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग होती है तो वह फिर से पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
इससे पहले प्रशांत किशोर ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि कई लोग खुश हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ एक बड़ा राष्ट्रव्यापी गठबंधन बना रहे हैं, लेकिन इन पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। जहां तक मुझे पता है, नीतीश कुमार निश्चित रूप से महागठबंधन के साथ हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ अपने संबंध नहीं तोड़े हैं।
पीके ने कहा कि, सबसे बड़ा सबूत यह है कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (जो JDU सांसद हैं) ने न तो अपने पद से इस्तीफा दिया और न ही पार्टी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। यह समझना मुश्किल है कि अगर वह एनडीए गठबंधन से बाहर चले गए हैं, तो उनका एक सांसद अभी भी राज्यसभा में एक अहम पद पर है। क्यों? जहां तक मुझे पता है, नीतीश कुमार ने अभी तक भाजपा से संबंध नहीं तोड़े हैं।
'BJP से संबंध नहीं तो नीतीश जी बताएं, JDU नेता राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन कैसे? प्रशांत किशोर ने फिर दागे सवाल
शुक्रवार को ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने जिन लोगों को इज्जत दी, मेरे साथ उन लोगों ने कितना दुर्व्यवहार किया आप लोग जानते हैं। एनडीए और बीजेपी से संपर्क वाले बयान को खारिज करते हुए सीएम ने पीके पर हमला करते हुए कहा था-क्यों आप उस आदमी का नाम लेते हैं। आप कृपा करके उनके बारे में मत पूछिए। ऐसे ही बोलते रहता है। अपने प्रचार के लिए, हमलोग को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications