नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा अपना त्यागपत्र
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद आज शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान अपना इस्तीफा सौंपा। शुक्रवार को ही नीतीश कुमार ने एनडीए के सहयोगी नेताओं के साथ मुलाकात कर चर्चा की थी।
Recommended Video

बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में एनडीए को 125 सीटें हासिल हुई हैं। विधानसभा में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर पर पहुंच गई वहीं सहयोगी बीजेपी की 30 सीटें अधिक हैं। बावजूद इसके बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के वादे को पूरा करने की बात कही है।
NDA के नेताओं से मिले थे नीतीश
इसके पहले शुक्रवार को एनडीए के प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ बैठक की थी। बैठक में बीजेपी के संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी के साथ ही वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने बैठक में हिस्सा लिया था। बैठक में चर्चा के बाद नीतीश कुमार ने बताया था कि 15 नवम्बर को दोपहर 12:30 बजे एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नेता चुना जाएगा जिसमें नेता चुना जाएगा।
वहीं एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी नीतीश कुमार को अपना समर्थन दिया है। इसके पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर मैने कोई दावा नहीं किया है। इसका फैसला एनडीए को करना है। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण दिवाली के बाद होगा या छठ पूजा के बाद यह अभी तय नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications