जदयू का एनडीए में 25 अगस्त के बाद हो सकता है विलय

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले सप्ताह दिल्ली में होंगे जहां वे औपचारिक रूप से अपनी पार्टी जनता दल यूनियन (जदयू) का एनडीए में विलय करेंगे। इससे पहले वे फंड प्रस्ताव के लिए मीटिंग का आयोजन भी करेंगे। पिछले माह नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ बीजेपी गठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार को स्थापित की थी।

जदयू का एनडीए में 25 अगस्त के बाद हो सकता है विलय

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश को एनडीए में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। सूत्रों की माने तो जदयू 25 अगस्त के बाद औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हो जाएगी। नीतीश कुमार अगले सप्ताह दिल्ली में उपस्थित होंगे जहां वे केंद्र के सामने बिहार के लिए फंड प्रस्ताव। नीतीश के मंत्रालय ने पहले से ही केंद्र के सामने पेश करने के लिए फंड की रिपोर्ट तैयार कर ली है।

Recommended Video

    Sharad Yadav आज करेंगे Press Conference, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला । वनइंडिया हिंदी

    एनडीए में शामिल होने से पहले, जदयू 19 अगस्त को एक सम्मेलन आयोजित करेगा। जहां प्रस्ताव के पास होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, पार्टी में विद्रोह का सामना कर रहे जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव सम्मेलन में अड़ंगा बन सकते हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार शरद यादव मीटिंग में हिस्सा ले सकते हैं लेकिन उनके करीबी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं।

    हालांकि, नीतीश कुमार को पूरा विश्वास है कि मीटिंग में प्रस्ताव पास हो जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश अपने राज्य में फंड की कमी को लेकर केंद्र सरकार से कई बार कह चुके है। नीतीश पहले ही कह चुके है कि बिहार के हक और विकास के लिए केंद्र सरकार का हिस्सा बनना राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+