राजद के साथ कोई मतभेद नहीं : नीतीश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस भी राजद व जद (यू) गठबंधन में शामिल रहेगी।

lalu-nitish

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान राजद के साथ विवाद की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "राजद के साथ सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस पार्टी भी हमारे साथ है। पिछले वर्ष हुए उपचुनाव में भी हम एक साथ थे।"

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि एकता के लिए सहमति बनी है न कि बिखराव के लिए।

नीतीश ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एक समिति बनेगी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में हुई मुलाकात के विषय में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "इसके पहले भी मैं राहुल गांधी से मिल चुका हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में हम साथ-साथ हैं। वर्तमान समय में भी कांग्रेस जद (यू) सरकार को समर्थन दे रही है।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 'बयान बहादुर' हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता घबराहट आर बेचैनी में लगातार झूठ बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+