नीतीश कुमार ने दी भाजपा को बधाई, जीत को नोटबंदी से जोड़ा

नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले ने गरीबों को एक संतोष दिया और भाजपा इसे वोट में बदलने में कामयाब रही।

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस और भाजपा को बधाई दी है। भाजपा की उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत पर उन्होंने नोटबंदी को भी एक वजह बताया है। नीतीश ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले ने गरीबों को एक संतोष दिया और भाजपा इसे वोट में बदलने में कामयाब रही। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ 403 में से 325 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।

नीतीश कुमार ने दी भाजपा को बधाई, नोटबंदी से जोड़ा जीत को

नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नतीजों पर कहा कि भाजपा को पिछड़े वर्गों के बड़े तबके ने समर्थन किया। दूसरे दलों ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोई कोशिश नहीं की, जिसका उन्हें नुकसान हुआ। नोटबंदी पर नीतीश कुमार ने कहा कि यूपी में नोटबंदी का विरोध करना भी सपा-बसपा को भारी पड़ा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से गरीब लोगों के मन में संतोष का भाव पैदा हुआ, उन्हें लगा कि इससे अमीर लोगों को नुकसान हुआ है।

पंजाब के लिए कांग्रेस को भी बधाई
नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ-साथ बिहार के सरकार के अपने सहयोगी दल कांग्रेस को पंजाब में सरकार बनाने और मणिपुर-गोवा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। आपको बता दें कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 11 मार्च को आए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को बहुंत मिला है। जबकि पंजाब में कांग्रेस को बहुमत मिला है। मणिपुर और गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

आपको बता दें कि नोटबंदी के फैसले के बाद देशभर में फैली अव्यवस्था की भरपाई करने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का बयान कि वो अब किसी को अमीर नहीं रहने देंगे, माना जा रहा है कि यूपी के गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों को ये छू गया। लोगों को लगा कि नोटबंदी ने सबको बराबर कर दिया है और नुकसान की जगह फायदा भाजपा को हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+