केजरीवाल ने कुछ अलग नहीं किया, उन्हें तो इस्तीफा देना ही था: नीतीश

लोकतंत्र के नियमों का हर हाल में पालन होना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के विषय में कहा कि स्थापित राजनीति में लोग बदलाव चाहते हैं, ऐसे में ऐसी पार्टियों का आना स्वाभाविक है। नीतीश ने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे से कांग्रेस को नुकसान होगा और भाजपा को भी बहुत बड़ा फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने अलग मोर्चा बनाए जाने के विषय में पूछे जाने पर कहा कि सभी लोग प्रयत्नशील हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मोर्चे की पहल वामदलों द्वारा की गई है जिसका कई दलों ने समर्थन किया है।
मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल पेश करा पाने में असफल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपराज्यपाल से विधानसभा भंग करने की मांग की थी। हालांकि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगना तय माना जा रहा है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में जल्द ही दोबारा विधानसभा चुनाव हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications