सीएम की कुर्सी से चिपके रहना ही नीतीश कुमार का पहला और आखिरी प्यार: तेजस्वी यादव
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। रविवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को ये बताना चाहिए कि वो बिहार में बेरोजगारी कैसे दूर करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार का पहला और आखिर प्यार कुर्सी से चिपके रहना है।
Recommended Video

उनको बताना चाहिए कि वो बेरोजगारी कैसे दूर करेंगे। वो बेरोजगारी, गरीबी और भूखमरी पर क्यों नहीं बोलते। बिहार के लोग जान रहे हैं कि अगर एनडीए को नहीं हराया गया तो आगे भी बेरोजगारों के लिए ऐसी सरकार कुछ नहीं करेगी। आपको बता दें कि बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव बेरोजगारी, पलायन, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
तेजस्वी का आरोप है कि 15 साल के एनडीए शासन में बेरोजगारी को लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा था कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications