आखिरकार तैयार हुई बिहार सरकार, CBI करेगी राजदेव हत्याकांड की जांच
पटना (मुकुन्द सिंह)। आखिरकार राज्य सरकार को पत्रकारों की एकता के सामने झुकना ही पड़ा और मृतक पत्रकार के परिजनों के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को मानना पड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार की हत्या उन पर हत्या के समान है। मुख्यमंत्री ने सिवान में हुए पत्रकार के राजदेव रंजन की हत्या को दुख जताते हुए कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार का काम हमेशा से गलतियों को उजागर करना है। हत्यारा कोई भी हो बक्शा नहीं जाएगा। घटना की सीबीआई जांच होगी। वहीं गया में हुए चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्या का आरोप लगते ही सरकार और पार्टी ने MLC मनोरमा देवी को पार्टी से तुरंत सस्पेंड करते हुए कार्यवाही की है।
इस मामले में गया पुलिस अपना काम कर रही है। MLC के घर से शराब बरामद होने के बाद उत्पाद कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग चुनाव में जंगलराज का डर दिखाकर भौंक लेना चाहते थे उसमें सफल नहीं होने पर और उनकी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications