भाजपा से क्या दिक्कत थी? इस सवाल का नीतीश ने दिया ये जवाब
पटना, 9 अगस्त। नीतीश कुमार ने ठीक पांच साल बाद एक बार से बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुवार शाम चार बजे नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन से निकलने के बाद नीतीश कुमार ने खुद इस्तीफे की पुष्टि की। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी से मिलने के लिए राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे।
Recommended Video

इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी सांसद और विधायक इस बात पर सहमत हुए कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए जिसके बाद मैंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
नीतीश कुमार ने कहा "दोनों सदनों के सांसद सारे विधायक और विधानपार्षद से सारी मीटिंग आज हुई। सभी की इच्छा यही थी की हमें NDA छोड़ देना चाहिए। तो जैसी सबकी इच्छा थी हमने उसी को स्वीकार कर लिया। इसके बाद NDA की सरकार में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा सौंप दिया।"
भाजपा से क्या दिक्कत थी इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत सारी बाते हैं। इस बारे में हमारे लोग आपको बता देंगे।











Click it and Unblock the Notifications