नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक, RJD से अलग होते ही बिहार विधानसभा स्पीकर को हटाने की तैयारी
Bihar Nitish Kumar: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 'महागठबंधन' और विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' से नाता तोड़ने के बाद रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल हो गए हैं।
आरजेडी से अलग होते ही नीतीश की नई सरकार ने पहली कार्रवाई की है। नीतीश सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इनकी सरकार अब विधानसभा स्पीकर को हटाने की तैयारी में है।

हालांकि आरजेडी ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को इस्तीफा देने के लिए कह दिया है। लेकिन अगर वो खुद अपना पद नहीं छोड़ेंगे तो उन्हें हटाया जाएगा। जैसे पिछली बार विजय कुमार सिन्हा के साथ हुआ था।
नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक
इसी बीच सीएम नीतीश के 'नए कैबिनेट' की आज सोमवार 29 जनवरी को पहली बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा सत्र पर फैसला हो सकता है। बैठक के लिए सुबह 11.30 बजे का समय रखा गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आठ नए मंत्रियों ने शपथ ली है। हालांकि इन सभी 8 लोगों के बीच फिलहाल विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। आज इन मंत्रियों के विभाग भी बांटे जा सकते हैं।
विधानसभा सत्र होगा या नहीं?
बिहार में अब नई सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र भी होना है। अब देखने वाली बात ये होगी कि नया सत्र बुलाया जाता है या फिर जो पुराना सत्र था, उसकी को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि इस अभी कुछ फैसला नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications