नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के बाद एचडी कुमारस्वामी से की मुलाकात, पीएम बनने की नहीं रखी इच्छा

नई दिल्ली, सितंबर 05। दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात कर ली है। यह मीटिंग राहुल गांधी और नीतीश के बीच हुई मुलाकात के बाद हुई।

Nitish kumar and HD kumarswamy

राहुल गांधी से 50 मिनट तक मिले नीतीश

आपको बता दें कि नीतीश कुमार सबसे पहले राहुल गांधी से मिले। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 50 मिनट की बातचीत हुई। राहुल गांधी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। यही मीटिंग भी तकरीबन पौना घंटे तक चली।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार मिशन 2024 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विपक्ष को एकजुट करने के संकल्प के साथ तीन दिन के लिए दिल्ली आए हैं। सबसे पहले उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और अब एचडी कुमारस्वामी से उनकी मुलाकात हुई है।

नीतीश कुमार के मिशन 2024 के संकल्प को लेकर यही कहा जा रहा है कि वो विपक्ष की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन नीतीश कुमार खुद इस बात को खारिज कर चुके हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है। नीतीश कुमार का कहना है कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है, हम बस भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी और एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार की अभी कई बड़े नेताओं से मुलाकात हो सकती है। इनमें एनसीपी चीफ शरद पवार, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का नाम शामिल है। नीतीश कुमार आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक का भी दौरा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+