काउंटिंग से पहले नीतीश भाजपा पर हमलावर, बोले प्रज्ञा का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह से नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया था, उसपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीखा हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कि उनका बयान निंदनीय है। नीतीश कुमार ने कहा कि नाथूराम गोडसे को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिया है उसपर भारतीय जनता पार्टी क्या कार्रवाई करती है यह भाजपा का अंदरूनी मामला है, लेकिन उनके इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को लेकर कहा था कि वह देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। जिसके बाद उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। नाथूराम गोडसे पर दिए बयान की वजह से हर तरफ हो रही आलोचना के बाद साध्वी प्र्ज्ञा ने अपने बयान पर माफी मांग ली। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरा मकसद कतई किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन बावजूद इसके अगर किसी की भावना मेरे बयान से आहत हुई है तो मैं अपने बयान पर माफी मांगती हूं। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा करते हुए कहा था कि हम उनसे इस बारे में सवाल पूछेंगे कि आखिर उन्होंने क्यों इस तरह का बयान दिया था।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भाजपा ने सफाई देते हुए कहा कि, वह उनके इस बयान की निंदा करते हैं। बीजेपी कभी भी गोडसे को देशभक्त नहीं मानती है। उनको अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। प्रज्ञा के बयान के बाद बीजेपी की ओर से इस मामले पर सफाई देते हुए पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे' वाले बयान से बीजेपी सहमत नहीं है और इसकी निंदा करती है।












Click it and Unblock the Notifications