नीतीश कुमार का योगी पर वार, यूपी में शराब बैन क्यों नहीं करते
नीतीश ने योगी आदित्यनाथ को सलाह देते हुए कहा कि उनको भी उत्तरप्रदेश में शराब बैन करना चाहिए साथ ही बिहार की तर्ज पर लोकल बॉडी के इलेक्शन में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण देना चाहिए।
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नेताओं को एक बार फिर से निशाने पर लिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के होने वाले बिहार दौरे पर चुटकी लेते हुए नीतीश ने कहा कि लगता है पार्टी को बिहार बीजेपी के नेताओं पर भरोसा नहीं है इसलिए बाहरी नेताओं को बिहार में बुलाया जा रहा है।

यूपी में शराब बैन क्यों नहीं करते
नीतीश कुमार बिहार के दरभंगा में करीब 300 करोड़ के विकास कार्यों की नीव रखने के लिए दरभंगा पहुंचे थे वहां उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्याथ को खाली हाथ बिहार में नहीं आना चाहिए। नीतीश ने योगी आदित्यनाथ को सलाह देते हुए कहा कि उनको भी उत्तरप्रदेश में शराब बैन करना चाहिए साथ ही बिहार की तर्ज पर लोकल बॉडी इलेक्शन में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण देना चाहिए। जैसा की बिहार में हुआ है।
नरेंद्र मोदी की सरकार ने वादे पूरे नहीं किए
नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए है उसको निभाया है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने चुनावों से पहले अनेक वादे किए थे लेकिन उनको अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे देश में गौरक्षकों की गुंडागर्दी चल रही है लेकिन सरकार उनको रोक नहीं पा रही है।
योगी आदित्यनाथ का पटना दौरा कैंसल
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 16 जून को पटना आने वाले थे लेकिन योगी का पटना दौरा कैंसल हो गया है बिहार बीजेपी के उपााध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि योगी का पटना दौरा राजधानी में होने वाले पटना नगर निगम चुनाव की वजह से टाल दिया गया है। वहीं दरभंगा में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बवाल की खबरें हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर बीजेपी नेता काफी उत्साहित दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications