'जब मैं रेल मंत्री था, ढेर सारी नौकरियां देता था', CM नीतीश कुमार ने की अलग रेल बजट की मांग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मैं सदन में एक अलग रेल बजट पेश होते देखना चाहता हूं। इसका बहुत महत्व है।"

Nitish Kumar demands separate Rail Budget: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय रेलवे के लिए अलग बजट पेश करने की मांग की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अलग रेल बजट के बहुत सारे महत्व हैं। नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में रेल मंत्री थे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार पहले एक अलग रेल बजट के जरिए कई नौकरियां प्रदान करती थी और सभी समाचार पत्रों में इसकी चर्चा होती थी।
Recommended Video

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में मीडिया से बात करते हुए कहा, ''जब मैं रेल मंत्री था तो हम लोगों को ढेर सारी नौकरियां देते थे। संसद में जब रेल बजट पेश किया गया तो तमाम अखबारों में चर्चा हुई। मैं चाहता हूं कि सदन में अलग से रेल बजट पेश किया जाए।''
जाति जनगणना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया है, ये सबके हित में है। जाति जनगणना तो केंद्र सरकार का काम है हम तो राज्य में कर रहे हैं। एक-एक चीज की जानकारी होगी तो विकास के काम को बढ़ाने में सुविधा होगी।
2017 से नहीं पेश हो रहा है अलग रेल बजट
रेल बजट को 2017 में केंद्रीय बजट के साथ मिला दिया गया था और तब से इसे वित्त मंत्री द्वारा मुख्य बजट के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
बता दें कि केंद्र सरकार 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद 10 अक्टूबर से शुरू हुई। 2024 के अप्रैल-मई में अगले लोकसभा चुनाव होने हैं। आगामी बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होने की संभावना है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications