नीतीश-बीजेपी के बीच 2019 को लेकर हुई डील, ये रहा नया फॉर्मूला

नई दिल्ली। बिहार में लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी और जेडीयू में कई हफ्तों से चल रहा विवाद अब खत्म होते नजर आ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। बिहार की 40 सीटों में बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी पांच सीटों पर और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएसएलपी दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

सीटों का बंटवारा सही समय आने पर किया जाएगा

सीटों का बंटवारा सही समय आने पर किया जाएगा

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के सभी घटक दलों में लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा सही समय आने पर किया जाएगा। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, इस ताजा बंटबारे में जेडीयू को बीजेपी से एक सीट कम दी गई है। सूत्रों ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी प्रमुख अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात में ये डील सील हुई थी। नीतीश अपने बड़े सहयोगी पर लगातार दबाव बनाए रखने में कामयाब रहे। राज्य में अन्य एनडीए सहयोगियों, राम विलास पासवान को पांच सीटें मिलेगी और उपेंद्र कुशवाह को दो सीटें मिलेंगी।

इस समझौते की इस सप्ताह घोषणा किए जाने की उम्मीद

इस समझौते की इस सप्ताह घोषणा किए जाने की उम्मीद

इस समझौते की इस सप्ताह घोषणा किए जाने की उम्मीद है। बीजेपी अन्य सहयोगियों से अनुरोध करने का इंतजार कर रही थी। वहीं एनडीए के एक सहयोगी उपेंद्र कुशवाह अगर गठबंधन से अलग होते हैं तो उनके दी गई सीटों का बंटबारा जेडीयू और बीजेपी के बीच होगा। उनके हिस्से की दो सीटें आपस में बीजेपी और जेडीयू के बीच में बांट दी जाएंगी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने आश्वस्त किया था कि यह फार्मूला किसी भी तरह से अंतिम नहीं है। उन्होंने कहा कि, कुछ भी नहीं तय किया गया है, जल्द ही सब पता चल जाएगा।

सहयोगी का सीटों का नुकसान

सहयोगी का सीटों का नुकसान

खबर यह भी है कि इन दलों ने लोकसभा के साथ ही विधानसभा के लिए भी सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उधर आरएसएलपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पचास से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बता दें कि, बीजेपी, एलजेपी और आरएलएसपी तीनों को ही पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कुछ सीटें जेडीयू के लिए छोड़नी पड़ रही हैं। पिछली बार बीजेपी ने 30, एलजेपी ने सात और आरएसएलपी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें बीजेपी ने 22, एलेजेपी ने छह और आरएसएलपी ने तीन सीटें जीती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+