500-1000 के नोट बैन करने पर मोदी को मिला नीतीश का साथ

नीतीश कुमार ने कहा है कि हम मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले की सराहना करते हैं।

नई दिल्ली। काले धन पर लगाम कसने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के मोदी सरकार के फैसले को लेकर सियासी सरगर्मियां भी तेज हैं।

nitish kumar

जहां कांग्रेस और टीएमसी खुलकर मोदी सरकार के फैसले पर विरोध जता रहे हैं, वहीं सियासी मंच पर मोदी से असहमति रखने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ की है।

नीतीश कुमार ने कहा है, 'हम मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले की सराहना करते हैं।

उन्होंने कहा कि मारी सरकार कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के साथ है।'

नीतीश ने सरकार के फैसले का साथ देते हुए कहा कि इससे शुरुआत में लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन भविष्य में इससे भारत की अर्थव्यवस्था को काफी लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि काला धन खत्म करने को लेकर मोदी सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने और नए नोट जारी करने के फैसले को विपक्ष ने आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के इस फैसले को आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक करार देते हुए कहा कि यह देश हित में सही साबित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक संकट आने वाला है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले टैक्स अधिकारियों ने व्यापारियों को मारा, अब 500 और 1000 के जमा नोट उनकी मुसीबत बनेंगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'नगदी में केवल छोटा और मध्यम व्यापारी ही धंधा करता है। बड़े तो चेक और प्लास्टिक मनी से करते हैं। अब पोस्ट ऑफिस और बैंक अधिकारियों की चांदी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+