नीतीश कुमार को अपने 'सेक्स ज्ञान' पर दुख है, लेकिन JDU के मंत्री पोथी लेकर क्यों कर रहे हैं बचाव?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी की वजह से अभी दुनियाभर में चर्चा के विषय बने हुए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी हरकत के लिए पहले मीडिया, फिर बिहार विधासभा और विधान परिषद के सामने दुख जताते हुए माफी भी मांग ली है, लेकिन उनकी पार्टी जेडीयू के नेता और मंत्री फिर भी उनके बचाव के लिए जी जान लगाने में जुटे हैं।
नीतीश कुमार ने मंगलवार को पहले बिहार विधानसभा और फिर विधान परिषद में बहुत ही अश्लील तरीके से 'सेक्सुअल इंटरकोर्स' को शब्दों में 'चित्रित' करने की कोशिश की थी। अब, उनके इस आपत्तिजनक रवैए के बचाव में उनकी पार्टी के नेता गुरुवार को एनसीईआरटी (NCERT)की किताबें लेकर सदन में पहुंच गए।

नीतीश के अश्लील बयान के बचाव में उतरीं जेडीयू की महिला मंत्री
खास बात ये है कि नीतीश को बचाने के लिए बचाव में उतरने वालों में उनकी पार्टी की महिला मंत्री भी शामिल हैं। जेडीयू की ओर से मंत्री लेसी सिंह, शीला मंडल और अशोक चौधरी मुख्यमंत्री के बयान के बचाव में सामने आए और अपनी दलीलों से इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पूरा जोर लगाने की कोशिश की।
लेसी सिंह ने सदन में सिर झुकने से किया इनकार
खास बात ये है कि लेसी सिंह को लेकर दावा किया जा रहा है कि जब सदन में नीतीश बहुत ही मग्न होकर 'सेक्स पर ज्ञान' दे रहे थे तो पीछे उन्होंने शर्म के मारे सिर झुका लिया था। लेकिन, जब वह सीएम का बचाव करने लगीं और उनसे सदन की घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सर उठा हुआ था....आप कैसे कह सकते हैं कि सिर उठा हुआ नहीं था...क्यों सिर झुकेगा...'
तिल का तार बनाने से कोई फायदा नहीं-लेसी सिंह
उन्होंने दावा किया कि यह हंगामा विपक्ष की ओर से इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि उनके नेता ने जातिगत सर्वेक्षण और पिछड़े, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का कोटा बढ़ाने जैसा ऐतिहासिक कदम उठाया है। वो बोलीं 'कोई भी बात कल हुई और मुख्यमंत्रीजी जब खुद खेद प्रकट कर चुके हैं तो इस बात को खींचने और तिल का तार बनाने से कोई फायदा नहीं है.....'
नीतीश के एक सहयोगी किताबें लेकर उनका बचाव किया
यही नहीं विधान परिषद के अंदर जब बीजेपी के सदस्य खड़े होकर राज्य को बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे तो अशोक चौधरी हिंदी और अंग्रेजी वाली 12वीं की किताब दिखाकर यह समझाने में लगे रहे कि '(यहां भी) वही बातें कही गई हैं, जो हमारे नेता ने कहा था...।' वे बोले, 'मैं ये किताबें सदन के सामने पेश करता हूं। अगर विपक्ष के सदस्य इतने आश्वस्त हैं कि हमारे नेता का भाषण अशोभनीय था तो केंद्र में सत्ता में होने के नाते उन्हें इन किताबों को बदल देना चाहिए।'
हम (बिहारी) दूर-दूर तक मजाक का पात्र बन गए हैं- बीजेपी सदस्य
लेकिन, भाजपा के सदस्य इससे शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे। एक सदस्य ने उठकर कहा, 'हम (बिहारी) दूर-दूर तक मजाक का पात्र बन गए हैं। यहां तक कि एक अमेरिकी सिंगर ने भी नीतीश कुमार की निंदा की है....'
दरअसल, एक अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने एक्स पर लिखा है कि, 'मैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करती हूं और भारत का बहुत करीब से अनुकरण करती हूं....।' उन्होंने आगे लिखा है कि भारत में बिहार 'एक निर्णायक पल का सामना कर रहा है', 'जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है....' और 'बीजेपी को एक महिला को राज्य का नेतृत्व करने के लिए सशक्त करना चाहिए.....' (इनपुट-पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications