Nitish Kumar का फ्लोर टेस्ट 24 अगस्त को, 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार की संभावना

बिहार में नीतीश कुमार सरकार का बहुमत परीक्षण 24 अगस्त को होगा। कैबिनेट विस्तार भी जल्द होने की संभावना है। nitish cabinet expansion floor test in bihar legislative assembly

पटना, 11 अगस्त : बिहार में 8वीं बार सीएम बने नीतीश कुमार का बहुमत परीक्षण 24 अगस्त को होगा। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को नीतीश कुमार बहुमत सिद्ध करेंगे। बता दें की नीतीश ने 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। उन्होंने राजद समेत कुल सात दलों के समर्थन से सरकार बनाई है।

nitish kumar cabinet

Nitish Kumar की कैबिनेट

बिहार में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण के साथ ही कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। सूत्रों के हवाले से ANI ने बताया है कि बिहार में 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। बता दें कि नीतीश कुमार के अलावा RJD नेता तेजस्वी यादव को राज्यपाल फागु चौहान ने डिप्टी CM के रूप में शपथ दिलाई है। ऐसे में भाजपा से अलग होकर नई सरकार बनाने वाले नीतीश के कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजरें हैं।

24 को बिहार विधानसभा में बहुमत परीक्षण

बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने एक दिन पहले पद से इस्तीफा देने और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव के साथ शपथ ली। 24 अगस्त को फ्लोर टेस्ट आयोजित करने और राज्य विधानसभा बुलाने के लिए उपयुक्त सिफारिश करने का निर्णय बुधवार को लिया गया। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की कैबिनेट की बैठक में ये फैसला हुआ।

Nitish Kumar के साथ 164 विधायक

बिहार विधानसभा का सेशन बुलाने के संबंध में ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त को होने की संभावना है। कैबिनेट में राजद के कोटे से जनता दल-यूनाइटेड से ज्यादा मंत्री होंगे। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में कांग्रेस के 2-3 विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। हम को भी एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। बता दें कि महागठबंधन की सरकार को 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूर्व CM जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने भी महागठबंधन की सरकार का समर्थन किया है। बिहार विधानसभा में हम के चार विधायक हैं।

BJP-JDU की सरकार, नीतीश मुख्यमंत्री, लेकिन...

गौरतलब है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार पर बिहार की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी और जद (यू) ने 2020 में विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था, हालांकि बीजेपी को ज्यादा सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+