'केदारनाथ' को लेकर रिया के दावे पर बोले 'महाभारत के कृष्ण'- मैंने कभी सुशांत-सारा को नशे में नहीं देखा

मुंबई, जून 8: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को एक साल पूरा होने वाला है, लेकिन उनसे जुड़ी कॉट्रोवर्सी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को अपने बयान में कहा था कि सुशांत और सारा केदारनाथ की शूटिंग के समय साथ में ड्रग्स लेते थे। रिया ने दावा किया था कि, सारा अली खान ने उन्हें गांजा और वोदका भी ऑफर की थी। अब सुशांत और सारा की फिल्म 'केदारनाथ' के को-एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अहम बयान दिया है।

शूटिंग के दौरान सुशांत को ड्रग्स की लत पड़ी थी?

शूटिंग के दौरान सुशांत को ड्रग्स की लत पड़ी थी?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक में नीतीश भारद्वाज से पूछा गया क्या केदारानाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत को ड्रग्स की लत पड़ी थी? इस पर बोलते हुए नीतीश ने कहा- एक दिन, पूजा गौर मुझे टीवी इंडस्ट्री के बदलते माहौल के बारे में बता रही थीं। तभी ड्रग्स की बात उठी। इसके बाद सारा ने मुझे बताया कि उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स की प्रॉब्लम के बारे में सुना है। मुझे अच्छे से याद है कि मैंने सारा को इससे दूर रहने को कहा था। क्योंकि सारा का उज्जवल भविष्य है।

'सुशांत एक सिगरेट पीता था, लेकिन वह बहुत ही चुस्त दिमाग का था'

'सुशांत एक सिगरेट पीता था, लेकिन वह बहुत ही चुस्त दिमाग का था'

नीतीश भारद्वाज ने कहा कि, सारा ने मुझे यकीन दिलाया कि उन्होंने कभी भी ड्रग्स को नहीं छुआ है और ऐसा कभी नहीं करेंगी। नीतीश ने कहा कि, सुशांत एक सिगरेट पीता था, लेकिन वह बहुत ही चुस्त दिमाग का था। अगर कोई ड्रग्स का सेवन करता है तो वह सुशांत की तरह चुस्त दिमाग वाला नहीं हो सकता और न ही वह उस इंटेलिजेंस के साथ बात कर सकता है। कम से कम मुझे तो यही लगता है। मेरा एक नियम है कि मैं स्मोक नहीं करता हूं। मैंने आज तक न तो कभी तंबाकू भरी सिगरेट जलाई है और न ही ड्रग्स से भरी।

 एक्टर नीतीश भारद्वज ने किया अहम खुलासा

एक्टर नीतीश भारद्वज ने किया अहम खुलासा

नीतीश ने कहा कि, लेकिन मुझे ये पता है कि, अगर आप ऐसी कोई सिगरेट पीते हैं तो उसकी एक अलग ही स्मेल होती है। मैंने सुशांत और सारा को कभी भी सेट या ट्रिप पर नशे में नहीं देखा और न ही उनकी चढ़ी हुई आंखें देखीं। वो नॉर्मल दिखते थे। सुशांत एक अलग ही ज़ोन में रहता था। हम कॉस्मोलॉजी, ग्रहों के विज्ञान और गैलेक्सी के बारे में बात करते थे।'

सुंशात ने अंतिम बार हुई फोन पर हुई थी ये बात

सुंशात ने अंतिम बार हुई फोन पर हुई थी ये बात

पूछे जाने पर कि जब सुशांत से आखिरी बार बातचीत हुई तो कुछ अलग महसूस हुआ? इसके जवाब में नितीश भारद्वाज ने कहा, ' मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि सुशांत के साथ कुछ ठीक नहीं था। सब नॉर्मल था। उसने मुझसे कहा था, 'सर आपको घर आना पड़ेगा।' मैंने कहा कि ठीक है, मैं आ जाऊंगा। बता दें कि पिछले साल 14 जून को सुशांत राजपूत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+