Nitin Nabin के बारे में भूपेश बघेल की टिप्पणी से BJP लाल, जानें पूर्व सीएम ने ऐसा क्या कहा कि चिढ़ गई भाजपा
Nitin Nabin Bhupesh Baghel News: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को आरजेडी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने बधाई दी है। हालांकि, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ऐसी टिप्पणी की है जिसकी काफी आलोचना हो रही है। दरअसल कांग्रेस नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पर बयान देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि एक और नितिन आए थे और उन्होंने क्या किया? कुछ नहीं किया था।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल मंडल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा शेयर किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का यही अहंकार उन्हें जनता से दूर लेकर चला गया है। उन्होंने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि वह संगठन और संस्कार से जुड़े हैं।

Nitin Nabin के बहाने भूपेश बघेल ने गडकरी पर साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने नितिन नबीन की नियुक्ति पर तंज कसते हुए विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने उनके नाम के बहाने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है। वीडियो में वह कहते हैं, 'एक नितिन और बना था... अब दूसरा नितिन आया है। इससे संकेत है कि हमारी सरकार बनने वाली है।' उनके इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता भूपेश बघेल की घटिया जुबान को देखिए। इसी अहंकार की वजह से कांग्रेस अपने हकीकत की जमीन को आजतक पहचान नहीं पाई है।
— Dr. Nikhil Anand (@NikhilAnandBJP) December 17, 2025
श्री नितिन नवीन जी भाजपा के संगठन- संस्कार- विचारधारा के नेता है और राहुल गांधी - प्रियंका गांधी अपने परिवार के नेता हैं, जो कांग्रेस… pic.twitter.com/W2KOMxhXyX
Bhupesh Baghel के बयान पर बीजेपी खफा
बीजेपी नेता निखिल मंडल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भूपेश बघेल की भाषा कांग्रेस की राजनीतिक सोच को दर्शाती है और इसी अहंकार के चलते कांग्रेस आज तक जमीनी हकीकत को समझ नहीं पाई है। भूपेश बघेल के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस के लोगों के पास अब सत्ता नहीं है, लेकिन इनका अहंकार आज भी चरम पर है। बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में 45 साल के नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
यह भी पढ़ें: Nitin Nabin के बारे में ये क्या कह गए Tejashwi Yadav के सांसद, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन!
Nitin Nabin को दूसरे दलों के नेताओं ने भी दी बधाई
नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी बधाई दी है। सहयोगी जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए गर्व की बात है। उनका भविष्य उज्ज्वल हो और हम सब उनके लिए खुश हैं। आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह बहुत विनम्र स्वभाव के हैं और मेहनती नेता हैं। उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है और हम उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष में क्या अंतर है? Nitin Nabin की नियुक्ति के बाद समझिए पद की 'असल पावर'












Click it and Unblock the Notifications