Nitin Nabin के बारे में ये क्या कह गए Tejashwi Yadav के सांसद, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन!
Nitin Nabin News: बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का समर्पित और निष्ठावान नेता माना जाता है। उन्हें मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए बीजेपी ही नहीं दूसरी पार्टी के नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया है। धुर विरोधियों ने भी बीजेपी के युवा कार्यकारी अध्यक्ष की तारीफ करते हुए उन्हें जिम्मेदार और मेहनती नेता बताया है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने उनकी तारीफ की है।
आरजेडी सांसद मनोज झा अक्सर बीजेपी पर तीखे हमले करते हैं। हालांकि, उन्होंने नितिन नबीन की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मसला है। उन्होंने उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनसे कई बार मिले हैं और इस दौरान उनका व्यवहार काफी अच्छा था।

Nitin Nabin को मनोज झा ने बताया विनम्र
राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नितिन नबीन को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर मैं इतना कह सकता हूं कि एक बहुत बड़ी पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी उन्हें मिली है। मैं उनसे तीन-चार बार मिला हूं। वो बहुत विनम्र और मेहनती नेता हैं। उन्हें मिली इस जिम्मेदारी के लिए हम दिल से बधाई देते हैं।'
बता दें कि मनोज झा राज्यसभा हो या फिर कोई सार्वजनिक मंच बीजेपी पर बेहद तीखे हमले करते हैं। राज्यसभा में तो वह पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी सवाल पूछते नजर आते हैं। हालांकि, उन्होंने बिहार से आने वाले नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दिल खोलकर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Nitin Nabin: नितिन नबीन की तारीफ क्यों कर रही है धुर विरोधी RJD, जानिए क्या कहा?
Nitin Nabin के ऊपर होगी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नबीन ने दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली है। अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया। माना जा रहा है कि उनके कार्यकाल में ही पार्टी बंगाल का चुनाव लड़ेगी। अगले साल बंगाल के अलावा केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और असम जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में भी चुनाव हैं। माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर ही बीजेपी ने यह अहम फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष में क्या अंतर है? Nitin Nabin की नियुक्ति के बाद समझिए पद की 'असल पावर'












Click it and Unblock the Notifications