गडकरी के खिलाफ साजिश की गई, अब वो त्रिशंकु लोकसभा का इंतजार कर रहे: शिवसेना
गडकरी को साजिश कर भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया गया, अब वो त्रिशंकु लोकसभा का इंतजार कर रहे: शिवसेना
नई दिल्ली। शिवसेना ने कहा है कि नरेंद्र मोदी अब 2014 जैसे असरदार नहीं रहे गए हैं, उन्हें आगामी लोकसभा में बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में पार्टी सांसद संजय राउत ने अपने लेख में कहा है कि आगामी चुनाव में त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति बनेगी और ऐसी स्थिति का नितिन गडकरी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने त्रिशंकु लोकसभा बनने की स्थिति में गडकरी के प्रधानमंत्री बनने की ओर इशारा किया है।

गडकरी को भाजपा अध्यक्ष पद से हटाने को साजिशें हुईं
राउत ने अपने लेख में कहा है, भाजपा के कई नेता आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चिंतित हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हालिया बयानों से साफ है कि हवा किस तरफ बह रही है। गडकरी ऐसे नेता हैं जिनकी आरएसएस और बीजेपी दोनों जगह बराबर स्वीकार्यता है। राउत ने लिखा है, गडकरी को बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर दूसरा कार्यकाल नहीं मिले, इसके लिए राजनीतिक साजिशें रची गईं थी। अब गडकरी खंडित जनादेश के इंतजार में हैं।

राहुल का कद बढ़ा, मोदी का घटा
शिवसेना के सांसद ने कहा है, हाल के दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का रजानीतिक कद बढ़ने और नरेंद्र मोदी का कद घटा है। मोदी फीके पड़ गए हैं। राहुल गांधी अभी मोदी जितने बड़े नाम नहीं है, लेकिन वो लगातार निखरे हैं। लोग मौजूदा सरकार से निराश हैं इसलिए भी राहुल को अहमियत मिल रही है।

मोदी ने भारी बहुमत को बर्बाद किया
संजय राउत ने कहा है, 2014 में मोदी को भारी बहुमत मिला। 2014 में लोग कांग्रेस को हराना चाहते थे, उन्होंने मोदी पर भरोसा किया। तब मोदी की लहर थी लेकिन आज तस्वीर बदल गई है। मोदी ने एक बड़े भारी बहुमत को बर्बाद कर दिया। बता दें कि सरकार में भाजपा की सहयोगी है लेकिन वो लगातार सरकार की आलोचना करती रही है।












Click it and Unblock the Notifications