नितिन गडकरी ने बताया- बेंगलुरु से चेन्नई एक्सप्रेसवे मार्च 2024 तक हो जाएगा पूरा

Bengaluru-Chennai Expressway: नितिन गडकरी ने गुरुवार को बताया कि बेंगलुरु से चेन्नई एक्सप्रेसवे मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा और साथ ही उन्‍होंने बताया इससे यात्रियों को क्‍या सहूलियत हो जाएगी।

NITINGADKARI

Bengaluru-Chennai Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को ऐलान किया कि बेंगलुरु से चेन्नई एक्सप्रेसवे मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। बेंगलुरु से चेन्नई एक्सप्रेसवे को तैयार करने की कुल लागत 17,000 करोड़ रुपये होगी। यह ग्रीनफील्ड परियोजना इन दोनों शहरों के बीच यात्रियों के लिए एक नया और फास्‍ट रास्‍ता उपलब्ध करवाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव से पहले ये गडकरी का बड़ा ऐलान माना जा रहा है।

गडकरी ने शहर के बाहरी इलाके में होसकोटे के पास वडगनहल्ली में परियोजना का निरीक्षण करने के बाद गुरुवार को ये जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। उन्‍होंने कहा 285.3 किलोमीटर फोर लेन का ये प्रोजेक्‍ट यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। उन्‍होंने कहा इससे प्रमुख शहरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरने में देरी से बचने में भी मदद मिलेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा "कर्नाटक में 71.7 किलोमीटर की इस भारतमाला परियोजना पर 5,069 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क को बनाने से हम रसद लागत कम कर देंगे। पहले से ही 231 किमी का निर्माण चल रहा है। मार्च, 2024 तक हम इस परियोजना को पूरा करना चाहते हैं।"

गडकरी ने ये भी बताया कि इस प्रोजेक्‍ट में एक वन भूमि शामिल है जिसके बारे में उन्होंने सभी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस खंड पर एक अमृत महोत्सव पक्षी अभयारण्य और एक अमृत सरोवर भी बनेगा। वहीं मैसूरु-बेंगलुरु हाईवे के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। उन्‍होंने बताया कि ये प्रोजेक्‍ट पूरा हो जाने के बाद पूरी हो जाने पर यात्रा का समय एक घंटा कम हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+