गडकरी का राहुल पर पलटवार, बोले- 'हिम्मत के लिए आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि हिम्मत के लिए हमें आपके (राहुल गांधी) सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। एक राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष होने के बावजूद आपको पीएम मोदी पर हमला करने के लिए किसी के कंधे का सहारा लेना पड़ता है , इसके लिए आप मीडिया की ट्विस्ट खबरों का सहारा ले रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने नितिन गडकरी के एक बयान को लेकर उनकी तारीफ की थी और उन्हें एक दमदार नेता बताया था।

आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं- नितिन गडकरी

आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं- नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, 'आपके नीतियों ने किसानों को जिस बदतर स्थिति में खड़ा किया उससे उनको बाहर निकालने की ईमानदार कोशिश पीएम मोदी कर रहे हैं और हम इसमें कामयाब भी हो रहे हैं। आप समेत कुछ लोगों को नेरंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना सहन नहीं हो रहा इसलिए आपको असहिष्णुता व संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का सपना आता है।'

राहुल ने गडकरी के बयान पर की थी तारीफ

राहुल ने गडकरी के बयान पर की थी तारीफ

इसके पहले, नितिन गडकरी के लिए राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, 'भाजपा में एक आप ही हैं जिनमें बोलने की हिम्मत है। आप राफेल डील में घोटाले और अंबानी की कंपनी को फायदे, इसके अलावा किसानों की बदतर हालत और इस सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं को निशाना बनाने के बारे में देश को बताइए।'

जो घर नहीं संभाल सकता वो देश क्या संभालेगा- गडकरी

बता दें कि नितिन गडकरी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में कहा था, 'मैं कई ऐसे लोगों से मिला हूं जो कहते हैं कि हम भाजपा और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं। मैं ऐसे लोगों से कहता हूं कि आप क्या कर रहे हैं? और आपके परिवार में और कौन लोग हैं? वह उनसे पहले अपने घर की देखभाल करने के लिए कहते हैं क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश भी नहीं संभाल सकता है।' इसे पीएम मोदी से जोड़ते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नितिन गडकरी दमदार नेता बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+