नितिन गडकरी के दफ्तर में फोन कॉल से हड़कंप, निकला मंगलुरु की महिला का नंबर, जानिए पूरा मामला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में एक नंबर से आए फोन कॉल के बाद हड़कंप मच गया। को मंगलुरु से तीन धमकी भरा फोन कॉल आया। फोन नंबर मंगलुरु की एक लेडी का है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नितिन गडकरी को मंगलवार को एक ही नंबर से तीन बार काल आने की सूचना पुलिस को दी गई। नागपुर पुलिस ने बताया कि गडकरी के कार्यालय में से सभी कॉल आए। कॉल करने वाले शख्स ने खुद का नाम जयेश पुजारी बताया। डीसीपी नागपुर द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया कि सभी फोन कॉल्स में व्यक्ति ने खुद का एक ही नाम बताया। जब जांच की गई तो नंबर एक महिला का निकला, जो मेंगलुरु की रहने वाली है। डीसीपी ने बयान में कहा कि महिला से जब बात की गई तो पता चला कि वो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। पुलिस पता लगा रही है कि कॉल उसके दोस्त ने उसके फोन का प्रयोग किया फिर किसी जयेश पुजारी ने किया।
डीसीपी नागपुर ने मीडिया में चल रही उन खबरों का खंडन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री को फोन पर धमकी मिलने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि उसने पिछली बार 100 शेयर मांगे थे और उसे इस बार कम से कम 10 दिए जाने चाहिए। उसने कोई जान से मारने की धमकी नहीं दी।
साइबर शाखा में मामला दर्ज
मामले में नागपुर पुलिस की साइबर शाखा ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले कॉल के बारे में जानकारी मिलने पर गडकरी के कार्यालय ने ट्विटर के जरिए साइबर पुलिस से एक मामला दर्ज करने का आग्रह किया था। बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जनवरी में भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी। 14 जनवरी को सुबह में दो कॉल आये थे, फिर दोपहर में एक कॉल किया गया था। उस समय भी जयेश पुजारी नाम के शख्स ने ही कॉल किया था। जो जेल में बंद है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications