नितिन गडकरी का दावा- दो साल में अमेरिका से भी लंबा होगा भारत का सड़क नेटवर्क, जानिए अभी हम कहां हैं?
India Road network:सड़कें तो हर देश के विकास की पहचान है, भारत ने तो पिछले कुछ सालों में सड़क नेटवर्क मजबूत बनया है। खासकर बीते दस सालों में हर राज्य में सड़कों का निर्माण हुआ है जिससे शहरों के बीच कनेक्टविटी बढ़ी है जिससे अवागमन आसान हुआ है।
वहीं अब केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को दावा किया कि अगले दो सालों में भारत का रोड नेटवर्क अमेरिका के सड़क नेटवर्क से भी लंबा हो जाएगा। आइए जानते हैं गडकरी का ये दावा सच हो पाएगा? वर्तमान समय में विश्व में रोड नेटवर्क के मामले में भारत किस नंबर पर है और अमेरिका के रोड नेटवर्क से अभी हम कितने पीछे हैं?

विश्व में सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क कहां है?
विश्व में सबसे बड़ा रोड नेटवर्क अमेरिका में है। संयुक्त राज्य अमेरिका सड़क नेटवर्क के मामले में दुनिया में नंबर वन पर है। अमेरिका में रोड नेटकवर्क 4.1 मिलियन मील (6.6 मिलियन किलोमीटर) से ज़्यादा फैला हुआ है। इसमें अमेरिकका की हाइवे सड़कें और काउंटी और स्थानीय सड़कें भी शामिल है। अमेरिका में 6,586,610 किलोमीटर तक फैला व्यापक सड़क नेटवर्क व्यापार और परिवहन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भारत में सड़क नेटवर्क कितना है, अमेरिका से हम अभी हम कितने पीछे हैं?
वहीं सड़क नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। भारत में 4 मिलियन मील (6.4 मिलियन किलोमीटर) सड़क नेटवर्क है। यानी हम अमेरिका से सड़क नेटवर्क के मामले में थोड़ा ही पीछे हैं।
भारत में 6,371,847 किलोमीटर तक फैला सड़क नेटवर्क है। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जैसी पहल कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को प्रभावी ढंग से जोड़कर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।
सड़क नेटवर्क में टॉप 5 की लिस्ट में और कौन से देश हैं शामिल?
वहीं दुनिया में सबसे बड़े रोड नेटवर्क की लिस्ट में चाइना तीसरे नंबर पर है। चाइना में 3.2 मिलियन मील (5.2 मिलियन किलोमीटर) से ज़्यादा फैली है।
वहीं इस लिस्ट में ब्राज़ील और रूस, अपने बड़े भूभाग के बावजूद क्रमशः चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। छोटे द्वीप देशों की तुलना में यह अंतर बहुत ज़्यादा है, जिनके पास काफ़ी छोटे सड़क नेटवर्क हैं।












Click it and Unblock the Notifications