क्या 2050 तक भारत में नहीं बचेंगे एक भी युवा? NITI आयोग की रिपोर्ट की चौंकाने वाली भविष्यवाणी!
भारत में 26 साल बाद युवाओं की संख्या न के बराबर होगी। यह भविष्यवाणी नीति आयोग की एक रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज से 2050 के बीच, भारत की 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र की आबादी 14.4 करोड़ बढ़ जाएगी।
नीति आयोग ने 'सीनियर केयर रिफॉर्म्स इन इंडिया' नाम की एक रिपोर्ट में यह आकलन किया गया है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत की वृद्ध आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बुनियादी सहायता प्रणाली स्थापित की जाए। जिसके 2050 तक 10 फीसदी से बढ़कर 19.5 फीसदी होने की उम्मीद है। इस आकार की बुजुर्ग आबादी की जरूरतें चुनौतीपूर्ण हैं।

क्या है अति वृद्ध देश का मतलब?
सुपर-एज्ड देश से आशय तेजी से घट रही युवा आबादी से है। जिसके तहत 20 फीसदी से ज्यादा लोग 65 साल से ज्यादा उम्र के होते हैं। संस्था जेरोन्टोलॉजीकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका (GSA) की रिपोर्ट पर गौर करें तो, दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो अति वृद्ध देश बन चुका हैं। अब भारत 26 साल में उसी पायदान पर नजर आ रहा है।
कौन-कौन से देश अति वृद्ध की श्रेणी में करीब?
- जापान- सबसे पहले नंबर पर जापान का आता है। आगामी 16 साल में यानी 2040 तक जापान बुजुर्गों की आबादी 34.8 फीसदी हो जाएगी। इसका मुख्य कारण जन्म दर का तेजी से गिरना है।
- जर्मनी- जापान के बाद दूसरे नंबर पर जर्मनी है। 2019 के जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21.8 फीसदी आबादी की उम्र 65 या इससे ज्यादा है। यहां भी तेजी से युवाओं की संख्या घट रही है। अनुमान है कि 2050 तक युवाओं की संख्या में 22.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी।
- चीन- तीसरे नंबर पर चीन है। यहां वन-चाइल्ड पॉलिसी का असर साफ तौर पर आबादी में नजर आता है। अगर, फर्टिलिटी रेट यानी बच्चों के जन्म पर फोकस नहीं किया गया तो, जल्द ही चीन में बुजुर्गों की आबादी रह जाएगी। नौजवान विलुप्त होंगे।
- सिंगापुर- चौथे नंबर पर सिंगापुर है। साल 2026 तक युवाओं की आबादी तेजी से गिर रही है। ऐसे में साफ है कि सिंगापुर अति वृद्ध की श्रेणी में आ जाएगा।
नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का हाल?
भारत की वर्तमान जनसंख्या 142 करोड़ से ज्यादा है। जिसमें 10 करोड़ 40 लाख बुजुर्ग हैं। लेकिन, यही संख्या 2050 बढ़कर कुल जनसंख्या की 19.5 फीसदी हो जाएगी। यानी बुजुर्गों की संख्या 30 करोड़ 19 लाख हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications