2022 तक भारत से खत्म हो जाएगी गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद: नीति आयोग

2022 तक भारत से खत्म हो जाएगी गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद: नीति आयोग

नई दिल्ली। नीति आयोग ने देश के हालात को लेकर बड़ा डॉक्युमेंट पेश करते हुए कहा है कि पांच साल में देश से गरीबी खत्म हो जाएगी। नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में न्यू इंडिया ऐट 2022 डॉक्युमेंट पेश किया। नीति आयोग के डॉक्युमेंट में 2022 तक गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिकतावाद और गंदगी से मुक्त न्यू इंडिया बनाने की बात कही है। इस डॉक्युमेंट में कहा गया है कि भारत आठ प्रतिशत की दर से साल 2047 तक बढ़ता रहेगा तो वह दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

 NITI Aayog sees poverty, corruption and terrorism free India by 2022

न्यू इंडिया ऐट 2022 डॉक्युमेंट में कहा गया है कि 2019 तक भारत में सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत देश का हर गांव जुड़ जाएगा, जिससे विकास को पंख लगेंगे। इस डॉक्युमेंट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांव को 'मॉडल विलेज' का दर्जा भी मिल जाएगा। जिससे देश का हर कोना कनेक्ट होगा और गरीबी दूर होगी।

 NITI Aayog sees poverty, corruption and terrorism free India by 2022

इस डॉक्युमेंट में 2022 तक गरीबी मुक्त भारत की परिकल्पना की गई है। डॉक्युमेंट में पांच साल में भारत से गरीबी दूर हो जाने की बात कही गई है। सात ही इसमें कहा गया है कि आने वाले पांच सालों में यानि 2022 तक भारत पूरी तरह से कुपोषण से मुक्त हो जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में भारत में 20 से ज्यादा वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+