नीति आयोग हेल्थ इंडेक्स: स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में केरल नंबर 1, यूपी सबसे नीचे पायदान पर

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी थी। अब देश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नीति आयोग ने स्वास्थ्य सूचकांक जारी किया है। नए सूचकांक के मुताबिक, बड़े राज्यों में, सभी मानकों पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में केरल को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है। चौथे स्वास्थ्य सूचकांक में 2019-20 (संदर्भ वर्ष) की अवधि को ध्यान में रखा गया है।

NITI Aayog Health Index Kerala Best State on Health Parameters, Uttar Pradesh Worst

सरकारी थिंक टैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु और तेलंगाना स्वास्थ्य मानकों पर क्रमशः दूसरे और तीसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में उभरे हैं। स्वास्थ्य मानकों के मामले में बिहार और मध्य प्रदेश क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश आधार वर्ष (2018-19) से संदर्भ वर्ष (2019-20) में प्रदर्शन सुधारने में शीर्ष पर है।

Recommended Video

    NITI Aayog Health Index: Kerala नंबर-1 पर, Bihar, Uttar Pradesh की हालत खस्ता | वनइंडिया हिंदी

    बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में छोटे राज्यो में मिजोरम पहले पायदान पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और नागालैंड सबसे आखिरी पायदान पर रहा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा नगर हवेली पहले और दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ है। जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली एवं जम्मू कश्मीर ने सभी मानकों पर निचला स्थान प्राप्त किया और वार्धिक प्रदर्शन में सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल लगातार चौथे दौर में समग्र प्रदर्शन के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला देश बनकर उभरा है।

    रिपोर्ट के अनुसार, उच्चतम संदर्भ वर्ष (2019-20) सूचकांक स्कोर के साथ समग्र प्रदर्शन के मामले में केरल और तमिलनाडु शीर्ष दो प्रदर्शनकर्ता हैं, लेकिन वार्धिक प्रदर्शन के मामले में क्रमशः बारहवें और आठवें स्थान पर हैं। तेलंगाना ने समग्र प्रदर्शन के साथ-साथ वार्धिक प्रदर्शन में भीअच्छा प्रदर्शन किया और दोनों उदाहरणों में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं राजस्थान समग्र प्रदर्शन व वृद्धिशील प्रदर्शन दोनों के मामले में सबसे कमजोर राज्य रहा।

    रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सूचकांक एक भारित समग्र स्कोर है जिसमें स्वास्थ्य प्रदर्शन के प्रमुख पहलुओं को शामिल करते हुए 24 संकेतक शामिल हैं।स्वास्थ्य सूचकांक में तीन क्षेत्रों में चुनिंदा संकेतक शामिल हैं - स्वास्थ्य परिणाम, शासन और सूचना, और प्रमुख इनपुट और प्रक्रियाएं। विश्व बैंक की तकनीकी सहायता से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+