Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

NITI Aayog 8th Governing Council Meeting: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे। आयोग के सीईओ ने कहा कि इस समय भारत टेक ऑफ मोमेंट में है।

NITI Aayog Governing Council meeting 11 State CM did not attend

NITI Aayog 8th Governing Council Meeting: दिल्ली के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई। इसमें इज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्वस्थ्य, MSME, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और PM गतिशक्ति पर चर्चा की गई। बैठक में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि बैठक में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं आए। पहले भी ऐसा देखा गया है। लेकिन, कई लोगों की लिखित वक्तव्य हमारे पास हैं। उन सब को संज्ञान में लेकर ही पॉलिसी बनती हैं।

आगे कहा कि विकासशील भारत' थीम पर आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक संपन्न हुई। इस समय भारत टेक ऑफ मोमेंट में है। हम सिर्फ जनसंख्या के मामले में विश्व के सबसे बड़ा देश के रूप मे उभरे हैं। कुछ साल में विश्व के 20 फीसदी काम करने वाले आयुवर्ग के लोग भारत में होंगे। अगर इस समय(अगले 25 साल) सही चीजें की गई तो भारत निरंतरता के साथ लंबी अवधि तक तेज गति से विकास कर सकता है।

केंद्रशासित प्रदेशों से नीति आयोग के साथ काम करने का आग्रह

नीति आयोग ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में उल्लेख किया है कि नीति आयोग एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम (एडीपी) और एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) जैसे सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद को मजबूत करने के लिए कई पहल कर रहा है। ये दोनों कार्यक्रम केंद्र, राज्यों और जिलों के रूप में एक साथ काम करने की शक्ति और जमीनी स्तर पर आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में डेटा-संचालित शासन के प्रभाव को प्रदर्शित करते हैं।

आयोग ने यह भी कहा कि नीति आयोग अगले 25 सालों के लिए अपनी रणनीति विकसित करने और इसे राष्ट्रीय विकास एजेंडा के साथ संरेखित करने में राज्यों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से नीति आयोग के साथ काम करने का आग्रह किया। ताकि, देश अमृत काल के अपने विजन को हासिल करने की दिशा में लंबी छलांग लगा सके।

ये सीएम नहीं हुए शरीक

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान
  • बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार
  • राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
  • तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन
  • केरल के सीएम पिन्नाराई विजयन
  • तेलंगाना के सीएम केसीआर
  • ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक

इन 10 मुद्दों पर हुई चर्चा

  • 2047 तक विकसित भारत
  • MSME पर जोर
  • इज ऑफ डूइंग बिजनेस
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट
  • अनुपालन का बोझ कम करना
  • महिला सशक्तिकरण
  • स्वास्थ्य और पोषण
  • PM गतिशक्ति
  • कौशल विकास
  • क्षेत्र के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे को गति

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+