Mukesh Ambani से शादी से पहले कैसी थीं नीता अंबानी की लाइफ? धीरूभाई ने ऐसे पसंद की घर की बड़ी बहू

Mukesh Ambani Wife Nita Ambani: देश और दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार नीता अंबानी (Nita Ambani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में नीता और मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

देश के दिग्गज दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई के घर की बड़ी बहू और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर हैं, लेकिन शायद ही कुछ लोगों को इस बारे में पता हो कि मुकेश अंबानी से शादी से पहले नीता अंबानी क्या करतीं थी?

Nita Ambani personal life

नीता अंबानी का शादी से पहले नीता दलाल नाम था। मुंबई में 1 नवंबर 1963 को जन्मीं नीता एक मध्यम गुजराती परिवार से आती थीं, जिनकी साल 1985 में मुकेश अंबानी के साथ शादी हुई थी।

नीता अंबानी कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। हाल ही में उनको 71वें मिस वर्ल्ड फिनाले में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 'ब्यूटी विद पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप में नौकरी करते थे पिता

नीता अंबानी के पिता का नाम रविंद्र भाई दलाल था। उनके पिता आदित्य बिड़ला ग्रुप में नौकरी करते थे। नीता अंबानी का बचपन से ही डांस की तरफ झुकाव था। ऐसे में 6 साल की उम्र में उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया।

नीता अंबानी ने नार्सी मुंजी कॉलेज ऑफ इकॉनोमिक्स से बैचलर्स डिग्री की है। हालांकि उनकी डांस को लेकर ज्यादा दिलचस्पी थी। बचपन से भरतनाट्यम सीखने वाली नीता ने बड़े होकर भी डांस टीचर बनीं। 20 साल की उम्र में उन्होंने एक स्कूल में डांस सिखाना शुरू कर दिया।

स्कूल टीचर की करतीं थी जॉब, मिलती थी इतनी सैलरी

एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपनी शादी से पहले की लाइफ के बारे में बताते हुए खुलासा किया था कि वो एक स्कूल में टीचर की जॉब करती थीं। जहां उनको 800 रुपए महीना सैलरी मिलती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी नीता से एक डांस कार्यक्रम के दौरान ही मिले थे। इसके बाद नीता अंबानी की लाइफ में बड़ा बदलाव आया और वो अंबानी परिवार की सदस्य बन गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+