'रघुपति राघव राजा राम' पर थिरकीं नीता अंबानी, NMACC के मंच पर दिखीं बेहद खूबसूरत, WATCH VIDEO
Nita Ambani dance: हाल ही में NMACC से नीता अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रघुपति राघव राजा राम पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो खूब सुर्खियों में है।

Nita Ambani dance: हाल ही में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन में दुनियाभर के मशहूर सितारे और मशहूर हस्तियों ने शिरकत ली। इस दौरान पूरे अंबानी खानदान से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यहां तक कि गीगी हदीद जैसे सितारे यहां मौजूद रहे। अब उद्घाटन समारोह से रघुपति राघव राजा राम पर शानदार डांस करते हुए नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ग्रेसफुल वीडियो देखने के बाद लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)
नीता अंबानी का ये वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। वीडियो में उन्हें खूबसूरत गुलाबी रंग के लहंगे और कढ़ाई वाली चोली पहने हुए देखा जा सकता है। एक्सेसरीज की बात करें, तो उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की हुई थी। इस शानदार भजन पर उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
बताते चलें कि नीता अंबानी 6 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही हैं। हमेशा से वे एक डांसर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को लॉन्च के वक्त के लिए खासतौर पर कोरियोग्राफ किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी के खूबसूरत लुक ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
NMACC की बात की जाए, तो इस सांस्कृतिक केंद्र में बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों से लेकर दिव्यांगों तक के लिए नि:शुल्क कक्षाएं हैं। उद्घाटन से पहले भी नीता अंबानी ने अपना आभार जताते हुए अपने विचार शेयर किए थे।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications