एनआईटी पटना की छात्रा को मिला 40 लाख का पैकेज
पटना। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना की कम्प्यूटर साइंस की छात्रा नैन्सी कुमारी को 40 लाख रुपए सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। नैंन्सी को सॉफ्टवेयर कंपनी एडोबी ने प्लेसमेंट दिया है। एनआईटी पटना के ट्रेनिंग तथा प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज प्रोफेसर सम्राट मुखर्जी ने बताया कि संस्थान में अब तक किसी भी छात्रा को इतना पैकेज नहीं मिला है। इससे पहले एनआईटी पटना की एक छात्रा को एडोबी ने ही 39 लाख रुपए पैकेज ऑफर किया था।

नैन्सी कुमारी बिहार के सीतामढ़ी की रहनेवाली है। नोएडा स्थित कंपनी के दफ्तर में उनकी पोस्ट होगी। प्रोफेसर मुखर्जी ने बताया कि नैन्सी का सलेक्शन कंपनी के विशेष प्रोग्राम शी कोड्स के तहत किया गया है। कंपनी ने छह स्टूडेंट्स का ऑनलाइन टेस्ट लिया था। इसके बाद कोलकाता में तीन राउंड का टेक्निकल सेशन हुआ और फाइनल राउंड में नैन्सी को सलेक्ट कर लिया गया।
एनआईटी पटना में सैमसंग ने प्लेसमेंट ड्राइव चलाया, जिसमें संस्थान के 90 छात्रों का कोडिंग टेस्ट हुआ। इनमें से 22 छात्रों को टेक्निकल राउंड के लिए चुना गया। फाइनल राउंड में 17 छात्रों को सलेक्ट कर लिया गया। आखिरी राउंड तक पहुंचने वाले छात्रों को
करीब साढ़े दस लाख रुपए का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है।
एनआईटी पटना के नौ छात्रों को एक्सेंजर एडवांस्ड इंजीनियरिंग ने मौका दिया है। इन छात्रों को 9 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। प्रो मुखर्जी के मुताबिक, एनआईटी पटना में कई कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया। इनमें एल्सटॉम ग्रुप, ओरेकल, ओयो रूम्स, कैपजैमीनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications